माँ का नाम लिखा रखा है

और इस दिल में क्या रखा है,
माँ का नाम छुपा रखा है,
चीर के देखो दिल मेरा तो,
माँ का नाम लिखा रखा है,

माँ से चलती है ये दुनिया सारी,
माँ की ममता की ये महिमा न्यारी,
दिल से हरदम हरपल,
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
दीवाने हैं माँ के सारे,
माँ का नाम खुदा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है

धड़कते सीने में माँ धड़कन तेरी,
जिन्दगी ये मेरी अमानत है तेरी,
देवों ने भी हरपल
बस माँ की पूजा की,
बस माँ की पूजा की,
चरणों में है स्वर्ग मैया के,
सारा जहान छुपा रखा है,
और इस दिल में क्या रखा है,
माँ तेरा नाम छुपा रखा है.....

download bhajan lyrics (1091 downloads)