समुद्र पर पुल बाबा किसने बनायाsamundar par pul baba kisne banaya


समुद्र पर पुल बाबा किसने बनाया
किसने बनाया बाबा किसने बनाया

समुंदर पर पुल बाबा किसने बनाया
राम नाम पत्थर लिखवाया
बीच समुंदर पुल बनवाया
पानी ऊपर पत्थर किसने तेराया
समुद्र पर पुल

लांग समुंदर लंका में आया
श्रीराम का हाल सुनाया
दरस रघुवर का किसने कराया
समुद्र पर पुल

लंका में आया शोर मचाया
रावण की बगिया को उजाड़ा
सिया का पता बाबा किसने लगाया
समुंदर पर पुल

भरी सभा में बल दिखलाया
रावण की लंका को जलाया
विभीषण का घर बाबा किसने बचाया
समुद्र पर पुल बाबा किसने बनाया

download bhajan lyrics (1122 downloads)