साचा है दरबार वैष्णो रानी का

साचा है दरबार वैष्णो रानी का
गुण गावे संसार वैष्णो रानी का
साचा है दरबार वैष्णो रानी का

जगदम्बे माँ आद भवानी गुफा में बैठी पिंडी रानी,
सुंदर हुआ शिंगार वैष्णो रानी का
साचा है दरबार वैष्णो रानी का

जो भी माँ के दर पर आये मुह मांगी मुरादे पाए
मिलता सब को प्यार वैष्णो रानी का
साचा है दरबार वैष्णो रानी का

शेरावाली मैया भोली भगतो की भरती है झोली
सब पे है उपकार वैष्णो रानी का
साचा है दरबार वैष्णो रानी का

जग मग ज्योति का नजारा अमृत बेहती जल की धारा,
करलो सब दीदार वैष्णो रानी का
साचा है दरबार वैष्णो रानी का

download bhajan lyrics (997 downloads)