हाथ पकड़ता सबका और तु सबका साथी हैं,hath pakadta sabka or tu sabka sathi hai


हाथ पकड़ता सबका और तु सबका साथी हैं,
दो हाथ मेरे भी हैं, इनमे क्या खराबी हैं ।

तुम हाथ पकड़ते हो या हाथ देखते हो,
या किसमे फायदा हैं, पहले ये समझते हो ।
या हाथो में अलग अलग कोई खुशब आती हैं,
या हाथो में विधाता ने कोई छाप लगा दी हैं ॥
दो हाथ मेरे भी हैं, इनमे क्या खराबी हैं..

हाथो में नहीं होता, नजरो में फर्क होता,
यह हाथ पकड़कर देख, इनमे भी दर्द होता ।
या हाथो के कर्मो से तुझको नाराजगी हैं,
या हाथो के कर्मो से तुझको नाराजगी हैं ॥
दो हाथ मेरे भी हैं, इनमे क्या खराबी हैं..

बस इतना फर्क होता, ये छोटे-बड़े होते,
हो जाते बराबर जब तेरे आगे जुड़े होते ।
राजा और भिकारी दोनों ही फरियादी हैं,
राजा और भिकारी दोनों ही फरियादी हैं ॥
दो हाथ मेरे भी हैं, इनमे क्या खराबी हैं..

श्रेणी
download bhajan lyrics (1469 downloads)