मोर मुकट रंग काला

मोर मुकट रंग काला किसी ने मेरा श्याम देखा
किसी ने मेरा श्याम देखा किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो यमुना किनारे गाये चराने वाला
किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो सखियों में देखा
रास रचाने वाला किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो ग्वालो में देखा
नाग नथाने वाला किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो घर घर में देखा
माखन चुराने वाला किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो रथ में ही देखा गीता सुनाने वाले
किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....

जब देखा तो भगतो में देखा
संकट लुटाने वाला
किसी ने मेरा श्याम देखा
मोर मुकट रंग काला ....
श्रेणी
download bhajan lyrics (532 downloads)