मेरी मैया का लगा दरबार आज मोरे अंगना में

मेरी मैया का लगा दरबार
आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार,
आज मोरे अंगना में....

चंदन की चौकी पर माँ को बिठाओ,
माँ को निहारूँ बारम्बार आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार आज मोरे अंगना में..

लाल लाल चोला शेरावाली माँ पहने,
लाल चुनरी लहराये बार बार आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार आज मोरे अंगना में.

फूलों की माला मेरी मैया जी पहने,
हीरे मोती जड़े बेशुमार आज मोरे अंगना में,
अम्बेरानी का लगा दरबार आज मोरे अंगना में..

download bhajan lyrics (1077 downloads)