सोंपी तुझे ही पतवार मुरारीsonpi tujhe hi patvar murari


सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी
करना मुझे भी भवपार मुरारी
करे अर्जी को लीजियो सवीकार मुरारी
सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी

गणिका गीद अजामिल तारे
कीजियो मेरा भी उधार मुरारी
सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी

बीच भवर अटकी पड़ी नईया
मांगे सहारा लाचार मुरारी
सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी

स्वामी शरण में अपनी रखियो
कीजियो कभी न बिसार मुरारी
सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी

राम कुमार है तेरा पुजारी,
रघुवंशी काकरदो वेडा पार मुरारी
सोंपी तुझे ही पतवार मुरारी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1053 downloads)