ओ मेरे प्यारे श्याम

मेरी जिन्दगी तेरे चरणों के नाम ओ मेरे प्यारे श्याम

गोपी ग्वालो से किये थे जो वाधे आ जाओ श्याम अब वो वाधे निभाने,
ओ मेरे प्यारे कृष्ण मुरारी लगा दे तू नैया पार हमारी
चरणों में दिन हो चरणों में रात
ओ मेरे प्यारे श्याम ........

बहुतो का तुम ने जीवन सवारा मैं भी खड़ी हु दर पे तुम्हारे,
दीवानी हु तेरी तू माने न माने अब तो बुला ले अपने धाम  
ओ मेरे प्यारे श्याम

मैं भी तो तेरी राहो में भटकू कहा हो सांवरिया मैं दर्श को तरसु
ठोकर खा के गिर के सम्बल के लेती हु मैं बस तेरा ही नाम
ओ मेरे प्यारे श्याम


श्रेणी
download bhajan lyrics (1120 downloads)