दुनिया से जो तू मांगे तेरी शान जायगीduniya se jo tu mange teri shan jaygi


दुनिया से जो तू मांगे तेरी शान जायगी
यारी तू निभाले श्याम से तेरे काम आयगी

माया के बंधन तोड़ो मेरे श्याम से नाता जोड़ो
जग वाले कुछ ना देगें झूठी आशाएं छोड़ो
तू हाथ पसारे,
गा तो तेरी लाज जायगी
यारी तू निभाले श्याम से.....

जग को आंसू दिखलाक़े तेरी इज्जत तू ना खोना
जब दिल भर आये तेरा तू श्याम के आगे रोना
बड़ी जालिम
है ये दुनिया तेरी हंसी उड़ाएगी
यारी तू निभाले श्याम से...

कोई मज़बूरी हो जाये लोगो से कुछ ना कहना
तेरे दुखड़े ये हर लेगा बस श्याम शरण में रहना
तेरे जीवन
में ओ खुशियां बेशुमार आयेगी
यारी तू निभाले श्याम से...

तू भूल गया क्यूं इसको तुझे इसने नही बिसारा
अपने सेवक पे संकट मेरे श्याम को नही गवारा
कहे हर्ष दुखो की
कड़ियाँ सब टूट जायेगी यारी
यारी तू निभाले श्याम से...

download bhajan lyrics (1544 downloads)