ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के

ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के  
मेरे घर आई मैया मंदिर को छोड़ के ,

ब्रम्‍हा भी आए मैया विष्णु भी आए,
लक्ष्मी भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के,

राम भी आए लक्ष्मण भी आए,
सीता भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के,

कृष्णा भी आए दाउ भी आए,
राधा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के,

शंकर भी आए गणपति भी आए,
गौरा भी आई मईया चुनरी को ओढ़ के,
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के,

दुर्गे भी आए मईया वैष्णो भी आई,
नौ बहनें आई संग चुनरी को ओढ़ के,
ये गोटेदार चुनरी आई माँ ओढ़ के,

download bhajan lyrics (1129 downloads)