लाडला मैं तो श्री जी का प्यारा मैं तो लाडो का

लाडला मैं तो श्री जी का प्यारा मैं तो लाडो का
लाडला मैं तो श्री जी का ............

तुम सामने हो मेरे लगे फिर क्यों दूरी है
इक बार ज़रा पूछो मेरी क्या मजबूरी है
लाडला मैं तो श्री जी का ............

तेरे नाम से ही शुरू तेरे नाम पे ही ख़तम
तेरे चरणों में राधिका गुज़रे ये सारे जनम
लाडला मैं तो श्री जी का ............

तेरे साथ तो सखियाँ है तेरे साथ छलिया है
इक मेरा सहारा तो बरसाने की गलियां है
लाडला मैं तो श्री जी का ............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1130 downloads)