ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारीungli pe kanhiya nachawe duniya sari


ऊँगली पे कन्हैया नचावे दुनिया सारी
नचावे दुनिया सारी नचावे दुनिया सारी
कान्हा को नचावे हमारा राधा रानी
ऊँगली पे कन्हैया नचावे .............

प्यारी प्यारी मीठी मीठी मुरली बजावे
चित्त को चुरावे बांकी झांकी दिखावे
देखे जो किशोरी को भूले सुध सारी
ऊँगली पे कन्हैया नचावे ...............

पायल राधा रानी की जब जब पायल बाजे
नाच नचाने वाला खुद ही नाचे
आगे पीछे डोले पुकारे प्यारी प्यारी
ऊँगली पे कन्हैया नचावे ...........

चाल अलबेली चले बड़ो इतरावे
छुप छुप राधा ज्यूँ के चरण दबाव
शक्ति और भक्ति की छवि मनुहारी
ऊँगली पे कन्हैया नचावे .............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1073 downloads)