तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जीteri bholi surat man bhaawe hai maiya ji


तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी,
मेरे मन भाई मेरे मन में समाई,
मन में समाई मन में समाई
तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी,

बाल घुंगराले करे शेर की सवारी
हाथ में खंडा साजे जाऊ बलहारी,
तेरे मुख पे तेज समाये है
तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी,

ररूप सलोना तेरी नजर उतारू
और कुछ जानू नही काजल टिका वारु,
लंगर भेरो साथ सुहावे है मैया जी
तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी,

तेरे दरबार मैया ढोलक छैना भाजे
ठुमक ठुमक तेरा लांगुर वीर नाचे
मेरा रोम रोम हरषाए है मैया जी
तेरी भोली सूरत मन भावे है मैया जी,

download bhajan lyrics (1356 downloads)