बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गयेbanke bihari tujhe dekh ke mere naina ulaj gaye


बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये
नैना उलझ गये मुश्किल में पड़ गये
बांके बिहारी तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये

जब मैं जाऊ पनिया भरन को
सखिया के संग तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये
बांके बिहारी...........

जब मैं जाऊ यमुना नहाने
चीर चुराते तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये
बांके बिहारी...........

जब मैं जाऊ दहिया बेचन को
माखन चुराते तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये
बांके बिहारी...........

जब मैं पूजा करन को
राधा के संग तुझे देख के मेरे नैना उलझ गये
बांके बिहारी...........

श्रेणी
download bhajan lyrics (1406 downloads)