शेरावाली मैया मेरी लाज

शेरावाली मैया मेरी लाज  रखना अटल हमारा सुहाग रखना

प्याल बुलाई मैया याद रखना बिछुए बुलाये माँ याद रखना
महावर की मैया तू लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना
शेरावाली मैया मेरी लाज....

साडी बुलाये मैया याद रखना लेहंगा बुलाये मैया याद रखना
लाल लाल चुनरी की लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना
शेरावाली मैया मेरी लाज....

चूड़ी बुलाये  मैया याद रखना कंगना बुलाये मैया याद रखना
मेहँदी की लाली की माँ लाज रखना अटल हमारा सुहाग रखना
शेरावाली मैया मेरी लाज....

download bhajan lyrics (1175 downloads)