जब से मथुरा मे मेरा आना जाना हुआ jab se mathura me mera ana jana huya


जब से मथुरा मे मेरा आना जाना हुआ
सँवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ
ऐसा मटकी से माखन चुराना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ

तीखे नैना सँवारे के करे है मेरे दिल पे जादू टोना
जब से बजाई प्यारी बंसी नाचे है मथुरा का कोना कोना
प्यारी बंसी का जब बजाना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ

सांवरी सुरतिया प्यारी प्यारी है देखी मैंने जब से गिरधर की,
चैन चुरा के ले जाती है बाते मीठी मुरली धर की
जब से गोकुल में गईया चराना हुआ
संवारे का तभी से मैं दीवाना हुआ

श्रेणी
download bhajan lyrics (1304 downloads)