मीठी मीठी मुरली बजा दे मेरे मोहनmithi mithi murli bja de mere mohan


मीठी मीठी मुरली बजा दे मेरे मोहन
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने
टीका तू मै पहन के आई
बिंदिया लाला लगाई रे मेरे श्याम सलोने
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने

हार गले में पहन कर आई
मेहंदी हाथो में रचाई रे मेरे श्याम सलोने
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने

कजरा तू मै डाल के आई
बालो मै गजरा सजाया रे मेरे श्याम सोलोने
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने

कंगन चूडा डाल के आई
पायल मैंने छनकाई रे मेरे श्याम सलोने
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने

तू कृष्ण मै राधा रानी
जोड़ी गजब बनाई रे मेरे श्याम सलोने
राधा नाचने आई रे मेरे श्याम सलोने

श्रेणी
download bhajan lyrics (1627 downloads)