मेरी सुन विनती बजरंगी

मेरी सुन विनती बजरंगी संकट मोचक तेरा नाम है
हर लो मेरे संकट सारे पल भर का तेरा काम है
मेरी सुन विनती बजरंगी संकट मोचक तेरा नाम है

सेवक पर अपने हनुमान इतनी किरपा कर
चरणों से तेरे लिपटे रेहना उम्र तमाम है
हर लो मेरे संकट सारे पल भर का तेरा काम है
मेरी सुन विनती बजरंगी संकट मोचन तेरा नाम है

श्री राम का भी तो सहारा बना एक बार
मुझको है तेरा सहारा सहारा तेरा श्री राम है
हर लो मेरे संकट सारे पल भर का तेरा काम है

प्यारा तू श्री राम का मुझको प्यारा तेरा नाम है
तेरे चरनो में मेरा तीर्थ राम चरणों में चारो धाम है
हर लो मेरे संकट सारे पल भर का तेरा काम है

download bhajan lyrics (1103 downloads)