घुमा दे ऐसा घोटा घुमा दे ghuma de aisa ghota ghuma de


घुमा दे ऐसा घोटा घुमा दे
बालाजी संकट दूर भगा दे
मैं तेरे रंग में रंग जाऊं
हर घडी राम गुण गाऊं

तू तो दीवाना है सियाराम का मैं दीवाना तेरा
राम की भक्ति में लीं है तू मैं गुण गाऊं तेरा
सिन्दूरी चोला तेरे तन पे है साजे रे
ह्रदय में तेरे सियाराम बिराजे रे
प्यारे प्यारे दर्श करा दे
के तेरे रंग में रंग जाऊं
हर घडी राम गुण गाऊं

कितनो के काम बनाये हैं अब है बारी मेरी
मांगू ना मैं धन दौलत बस मांगू कृपा तेरी
भक्तों में भक्त बड़ा दुनिया ने माना रे
राम जी के चरणों में तेरा ठिकाना रे
सोइ तू तक़दीर जगा दे
के तेरे रंग में रंग जाऊं
हर घडी राम गुण गाऊं

महिमा निराली सारे जग में अजब ही माया है
भेद ना इसका कोई भी जान पाया है
पूनम के संग तेरे गुण सदा गायें हम
चरणों में निंत नित शीश झुकाएं हम
ओ बाबा जीवन सफल बना दे
के तेरे रंग में रंग जाऊं
हर घडी राम गुण गाऊं

download bhajan lyrics (1402 downloads)