मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गईmurli vale pe duniya deewani ho gai


मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गई
हो बंसी वाले पे दुनिया दीवानी हो गई
प्रेम की दीवानी राधा रानी हो गई
मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गई

मुरली अधरन धर मुस्कावे री
बिन देखे तोहे चैन ण आवे री
सावारी सुरतिया दिल लुभानी हो गई
मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गई

बेदर्दी तोहे तरस ना आवे
व्याकुल मन मेरा चैन ना पावे
श्याम बिन जिंदगी बेगानी हो गई
मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गई

लट घुघराली नज़र कजरारी रे
तिरछी नज़र ने घायल कर डारी रे
मेरी जिंदगानी तेरे नाम हो गई
मुरली वाले पे दुनिया दीवानी हो गई

श्रेणी
download bhajan lyrics (1166 downloads)