मैया की लाल चुनरीmaiya ki laal chunari


ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी
लाल चुनरी गोटेधार चुनरी
ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी

सत युग में माँ जन्म लिया है शक्ति माँ कहलाई
भोले संग में व्याह रच्या हवन में गई समाई
ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी

द्वापर में माँ जन्म लिया है द्रोपती माँ केहलाई
पांड्वो संग में व्याह रचाया जुए में गई समाई
ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी

त्रेता में माँ जन्म लिया है सीता माँ केहलाई
राम के संग में व्याह रचाया वन में गई चुराई
ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी

कलयुग में माँ जन्म लिया है वैष्णो माँ कहलाई
भेरो बाबा पीछे पड गए गुफा में गई समाई
ओडी ओडी रे मैया जी ने लाल चुनरी

download bhajan lyrics (983 downloads)