मेरी नंदलाला संग यारी यह दुनिया जान गई

मेरी नंदलाला संग यारी यह दुनिया जान गई
मेरी रसिया के संग यारी यह दुनिया जान गई

यह रसिया मेरो भोला भाला
मैं चंचल मतवारी यह दुनिया जान गई
मेरी नंदलाला...........

यह रसिया ओढ़े काली कमलिया
मैंने पहनी रेशम साडी यह दुनिया जान गई
मेरी नंदलाला...........

यह रसिया मेरो गोकुल वालो
मैं बरसाने वारी यह दुनिया जान गई
मेरी नंदलाला...........

यह रसिया मेरो माखन खावे
मैं दद बेचन वारी यह दुनिया जान गई
मेरी नंदलाला............

श्रेणी
download bhajan lyrics (1084 downloads)