होली खेलन राधे संग संवारो आयो है holi khelan radhe sang sanwaro aayo hai


होली खेलन राधे संग संवारो आयो है
सखिया ढोले अंग संग के रंग जमायो रे
होली खेलन राधे संग संवारो आयो है

पकड़ पकड़ के रंग लगावात गाल गुलाबी होए
लोक लाज तोहे तनिक न आवे फगमा देयो सताए
खेलत खेलत मोरे संग हुडदंग मचायो रे
होली खेलन राधे संग संवारो आयो है

कभी वो मेरी बहिया पकड़े कभी वो रंग लगाये
चूड़ी मोरी कटक से टूटी पर वो बाज ना आये
सब देख के रेह गए ढंग क्यों रास रचायो रे
होली खेलन राधे संग संवारो आयो है

ऐसी रंग में रंग दे मोहे रंग कभी न छुटे
बाँध लियो मोहे ऐसे डोर से डोर कभी न टूटे
सांचा मीठा नाम प्रेम तोसे लायो रे
होली खेलन राधे संग संवारो आयो है

अपना रंग चडाया कन्हिया भगवा में रंग दिया मोहे कन्हिया
मोहे रंग दियो रंग दियो नन्द लाल

श्रेणी
download bhajan lyrics (1012 downloads)