और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ श्याम तेरा साथ मैं पाऊँor nhi kuch bhi main chahu shyam tera sath main paau


और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ
श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ

बिन बाती ज्यूँ दीपक सूना
वैसे ही मैं तुझ बिन हूँ ना
तेरे विरह की पीर सही ना
बिन तेरे बनवास बिताऊं
श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ

जब सोऊँ सपनो में आओ
पलकों में हे श्याम समाओ
हर्ष तेरा दीदार कराओ
मन आँखों से दर्शन पाऊं
श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ

श्रेणी
download bhajan lyrics (934 downloads)