श्याम मेरे आये सखी सपने

श्याम मेरे आये सखी सपने में
ख़ुशी से ओये ओये
ख़ुशी से झूम उठी सपने में

बताऊ सपने की मैं बात,
श्याम तो बैठ गए मेरे पास,
नज़रे ओये ओये,
नज़रे मिलने लगी सपने में,
श्याम मेरे......

माखन का भरके सखी कटोरा,
श्याम को ओये ओये,
श्याम को खिलाने लगी सपने में,
श्याम मेरे.....

बताऊ सपने की मैं बात,
श्याम मुझे ले गए अपने साथ,
श्याम ने पकड़ लिया मेरा हाथ,
लाज मुझे ओये ओये,
लाज मुझे आने लगी सपने ,
श्याम मेरे.....

हाथो में लेकर मेरा हाथ,
श्याम मुझे ले गए अपने साथ,
मैं भव से ओये ओये,
मैं भव से पार हुई सपने में,
श्याम मेरे.....

बोल बांके लाल की जय
जय जय श्री राधे

श्रेणी
download bhajan lyrics (1250 downloads)