नाचन दे जगराते मेnaachan de jagraate me


मै तो नाचूँ मईया जी के नवरते मे,
मने नाचन दे जगराते मे।।

ढोलक झांझ मन्झिरे बाजे,
अन्ग्ना मईया आन बिराजे,
अरे मै तो आज नहीं हुँ आपे मे,
मने नाचन दे जगराते मे।।

घर घर मईया सब के पधारी,
कर के आई माँ शेरसवारी,
आई खुशियाँ भरने खाते मे,
मने नाचन दे जगराते मे।।

जय माता की, जय माता की,
लगन लगी बस माँ के नाम की,
मै तो भाज ने लगा ना घाटे मे,
मने नाचन दे जगराते मे।।

भग्तो सब मिल नाचो गाओ,
अरे हलवे चने का भोग लगाओ,
मने भगत रहे ना फाके मे,
मने नाचन दे जगराते मे।।

download bhajan lyrics (1354 downloads)