कई जन्मो से बुला रही होkayi janmo se bula rahi ho


कई जन्मो से बुला रही हो कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हो कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
मेरी नजर को नजर ना आओ ,
मेरी नज़र का कसूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हो......


तुम्ही तो मेरे माता पिता हो,
तुम्ही तो मेरे बंधू सखा हो,
कितने ही रिश्ते तुम संग जोड़े,
रिश्ता निभाना तो जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हो.....


तुम्ही तो हो मेरी माँ शेरोवाली,
तुम्ही तो हो मेरी माँ मेहरोंवाली,
शरण में तेरी आ ही गई हो,
चरणों का नाता जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हो.....


तुम्ही तो मेरी आत्मा हो,
तुम्ही तो मेरी परमात्मा हो,
तेरे बिन मैं रह नही पाऊँ,
दर्श दिखाना जरूर होगा,
कई जन्मो से बुला रही हो......


तुम ही तो माँ मेरी बिगड़ी सवारे,
तुम ही तो माँ मेरे काज सवारे,
जबसे लग्न माँ लगी है तेरी,
भक्ति में कुछ तो जरूर होगा,

कई जन्मो से बुला रही हो कोई तो रिश्ता जरूर होगा,
मेरी नजर को नजर ना आओ मेरी नज़र का कसूर होगा.....

download bhajan lyrics (1087 downloads)