ऐसा क्या काम किया

ऐसा क्या काम किया हमने तेरा,
जो मेरा हाथ तूने थाम लिया...-2
मेरी जिंदगी ही बदल दी तुमने,
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
ऐसा क्या काम किया......

इस ज़माने में मैं अकेला था,
तेरी माया के रंग में खेला था.....
तेरी ना सताये उसको,
जिसे अपना तूने अपना मान लिया
ऐसा क्या काम किया......

दीन दुखियों का तू सहारा है,
डूबती नाव का किनारा है....
तेरी एक नज़र जो जिसपे पड़ जाए,
फिर कभी उसे तूने रोने न दिया
ऐसा क्या काम किया......

इतना कौन करता है किसी के लिए,
जितना तूने कर दिया है मेरे लिए.....
मेरी हर खुशी का इंतज़ाम किया
क्या ज़रा सा मैंने तेरा नाम लिया
ऐसा क्या काम किया......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1534 downloads)