आधी रात को जन्म भयो हैaadhi raat ko janam bhyo hai


आधी रात को जन्म भयो है
यसुदा सूट को है ना।
मेरी बात नही है यारो बात ये सच है ना ।।
बोलो है ना है ना है ना।।
आधी रात को.......

यशोदा माँ के भाग जगे हैं
नंद बाबा हर्षाए।।
नील गगन से देवता सारे।
सुमन बहुत बरसायें।
सुमन बहुत बरसाएँ
मन ही मन  हर्षाए।।
छाई खुशिया सकल जगत में
दिन हो गई ये रैना।।
बोलो है ना है ना है ना।।
आधी रात को.......

नंद बाबा ने हीरा मोती
वस्त्र बहुत बटबाये।।
यशोदा माँ के प्यारे सुत के
दर्शन को सब आये।
दर्शन को सब आये
वस्त्र बहुत बटबाये।।
नंद बाबा ने पायो है सुत
बोले तोता मैना।।
बोलो है ना है ना है ना।।
आधी रात.............

बाजे बधाबा हर घर घर में
सब नाचे सब गायें।।
बंधनवार बंधे हर घर घर में
हर घर दीप मालाएँ।
हर घर दीप मालाएँ
सब नाचे सब गायें।।
राजेंद्र आयो कृष्णा कन्हैया
सबके एक ही बैना।
बोलो है ना है ना हैं ना।।
आधी रात को जनम भयो है
जसुदा सुत को है ना.......

गीतकार/गायक -राजेंद्र प्रसाद सोनी

श्रेणी
download bhajan lyrics (1047 downloads)