यशोदा घर देखो yashoda ghar dekho


यशोदा घर देखो, लाला भये हैं,
लाला भये गोपाला भये हैं,
यशोदा घर देखो ……

जान अंकुश मन मुदित मनावे,
सब मृदु ताल बधैया गावे,
लाला भये ब्रज बाला भये हैं,
यशोदा घर देखो ……

संत जनन के चरण पखारत,
नन्द यशोदा छवि यश गावत,
पाला भये गोपाला भये हैं,
यशोदा घर देखो ……

ब्रिज जन मिल सब नाचे गावें,
और कछुक जन मोद मानावे,
लाला भये रस पाला भये हैं
यशोदा घर देखो ……

श्रेणी
download bhajan lyrics (1152 downloads)