आ रही है पालकी

आ रही है पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की,
हार फूल धूप बत्ती,
हाथ में है थाल प्रसाद,
शम्भू महाकाल की,
आ रही हैं पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की।।

हाथी घोड़े आगे बाजे बैंड बाजे,
देखी झांकी कमाल की,
कोई भूत कोई भोले,
आते जाते हर एक बोले,
जय शम्भू महाकाल की,
भोलेनाथ....भोलेनाथ
साँस चढती आस बढ़ती,
दर्शनों की ललक,
शंभू महाकाल की,
आ जाये सुकून धड़कनो को,
जो दिखे सवारी की झलक,
शम्भू महाकाल की।।

दुख घटेंगे सुख बढ़ेंगे,
अपने भक्तों के भरेंगे घाव,
महाकाल जी,
किरपा की तिरपाल रहती,
हैं ये पूरे साल सर पर,
महाकाल की,
एक नज़र भोले की,
जितनी नजर मिले,
उतनी मिले नजर,
महाकाल की,
करम है भरम है,
जीवन में भरे रंग है,
इक नजर मेरे महाकाल की।।
आ रही है पालकी,
भोलेनाथ शम्भू महाकाल की.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1104 downloads)