काहे जन्म गवांये माँ के नाम के बिनाkahe janam gavaye maa ke bina


काहे जन्म गवांये माँ के नाम के बिना,
तेरा कोई ना सहारा माँ के नाम के बिना॥
काहे जन्म गवांये.......

बीता वक्त कभी ना तेरे हाथ आयेगा,
करके लाख यत्न प्यारे पछतायेगा,
कोई ना सकंट मिटाये माँ के नाम के बिना,
काहे जन्म गवांये.......

अन्त समय ना कोई तेरे साथ जायेगा,
खाली हाथ आया प्यारे खाली हाथ जायेगा,
कोई ना साथ निभाये माँ के नाम के बिना,
तेरा कोई ना सहारा माँ के नाम के बिना,
काहे जन्म गवांये माँ के नाम के बिना,
काहे जन्म गवांये माँ के नाम के बिना.......

download bhajan lyrics (1044 downloads)