गोविंद चले आओ गोपाल चले आओgovind chale aao gopal chale aao


गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ,
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ,
मेरे मुरलीधर माधव, नंदलाल चले आओ,          
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ ।

आँखों में बसे हो तुम, धड़कन में धड़कते हो,
कुछ ऐसा करो मोहन, साँसों में समां जाओ,
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ ॥

तेरे दर्शन को मोहन, मेरे नैन तरसते है,
है अर्ज़ मेरी मोहन, अब और ना तरसाओ,
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ ॥

इक शर्त ज़माने से, प्रभु हमने लगा ली है,
या हमको बुला लो तुम, या खुद ही चले आओ,
गोविंद चले आओ, गोपाल चले आओ.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (2094 downloads)