मंदिर को आज सजाऊंगी

मंदिर को आज सजाऊंगी,
जो मईया मेरे घर आयेगी।

वो बड़ा ही किस्मत वाला है,
जिसे दर्शन मईया का होता,
मंदिर को आज सजाऊंगी,
जो मईया मेरे घर आयेगी।।

भक्तों ने आस लगाई है,
मईया तेरी चौंकी सजाई है,
मंदिर को आज सजाऊंगी,
जो मईया मेरे घर आयेगी।।

मईया ममतामई जगजननी है,
मईया ममतामई जगजननी है,
मंदिर को आज सजाऊंगी,
जो मईया मेरे घर आयेगी।।

download bhajan lyrics (718 downloads)