शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे

शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे,
ज्योतावली माँ का शृंगार बड़ा प्यारा लगे
प्यारा लगे  बड़ा प्यारा लगे,
शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे,
ज्योतावली माँ का शृंगार बड़ा प्यारा लगे,
शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे।

मईया के माथे पर लाल लाल बिंदिया,
लाल लाल बिंदिया है, लाल लाल टीका,
मईया ओढ़े चुनरिया लाल, लाल चोला प्यारा लगे,
शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे,
ज्योतावली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे।

मईया के हाथों में लाल लाल मेहँदी,
लाल लाल मेहँदी, लाल लाल मेहँदी,
देखो पैरो में पायल कमाल, चित को प्यारा लगे,
शेरावाली माँ का दरबार देखो बड़ा प्यारा लगे,
शेरावाली माँ का शृंगार देखो बड़ा प्यारा लगे।

download bhajan lyrics (695 downloads)