मईया मेरी जोड़ी बनाए रखनाmayia meri jodi banaye rakhna


मईया मेरी जोड़ी बनाए रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

सुहागन के माथे पे बिंदिया सजी है,
बिंदिया की चमक बनाए रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

सुहागन के गले मंगलसूत्र सजा है,
मंगलसूत्र की शोभा बनाए रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

सुहागन के हाथो में चुड़िया सजी है,
चुड़िया की खन खन बनाए रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

सुहागन के तन सजे दुल्हन का जोड़ा,
दुल्हन का मान बढ़ाये रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

मईया मेरी जोड़ी बनाए रखना,
मेरी मांग का सिन्दूर सजाए रखना॥

download bhajan lyrics (1343 downloads)