पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईयाpalta hai parivar mera tere bharose maiyan


पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईया.
तेरे सहारे चलती है मेरी जीवन नइयाँ,
पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईया.

तेरी दुआ से ही जग दाती मंदिर सा ये घर पाया है,
जितनी हमारी झोली थी माँ उस से भी भड़कर पाया है,
आँचल की छैया में बिठाया पौंछ के आंसू हसना सिखाया,
धुप में आई माँ सदा बन शीतल पुरवाइयाँ,
पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईया.

है तेरी ज्योति का उजारा महारानी मेरे अंगना में,
रंग सुहाग के चमक रहे है बिंदियां चूड़ी कंगना मेरा,
ये तेरा आशीर्वाद है मईया सिर पे सदा तेरा हाथ है मईया,
ठोकर लगने से पहले तू थाम ले आकर बइयाँ,
पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईया.

बस यही अरदास है आंबे इस घर में तेरा वास रहे,
जब तक साँस चले माँ मेरी तू यही मेरे पास रहे,
तू लक्ष्मी तू माँ सरस्वती है तू है तो इस जीवन में घटी है,
तू पतवार है सांस की तू माझी तू खवइयाँ,
पलता है परिवार मेरा तेरे भरोसे मईया.


download bhajan lyrics (1430 downloads)