मोरी राखोगें लाज़

रखोगे लाज मोरी रखोगे लाज,
मीरा के घनश्याम जी मोरी रखोगे लाज।

एक भरोसो थारो है, तू पत राखन वारों हैं,
छोटो सो मेरो काम जी मोरी रखोगे लाज,
मीरा के घन श्याम जी मेरी रखोगे लाज॥

भीख दया की कब दोगे, मेरी सुध बाबा कब लोगे,
पूजू मैं थारो नाम जी मेरी रखोगे लाज,
खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज॥

काशी चरणां को चेलों, जीवन सफल बना मेरो,
था बिन कित आराम जी मोरी राखोगें लाज़,
खाटू के बाबा श्याम जी मोरी रखोगे लाज॥

download bhajan lyrics (879 downloads)