तेरा नाम लिया तुझे मान लिया tera nam liya tujhe man liya abb kr do beda paar


तेरा नाम लिया तुझे मान लिया अब कर दो बेडा पार
सुन लो इस दुखिया की पुकार सुन लो इस दुखिया की पुकार

दुनिया बुरा बतावे मुझको गाली दे नर नार
भवर बीच मेरी नैय्या अटकी कर दे मोहन पार
रे बाबा कर दे मोहन पार
पालन करता दुखड़े हरता तू बाबा कृष्ण मुरार
सुन लो इस दुखिया की पुकार .......

सास मेरी मुझे डायन कहवे नन्द बनावे बात  
सखी सहेली तानने मारे  खाली दोनों हाथ
रे बाबा खाली दोनों हाथ
धीरज धरदे दुखड़े हर दे मेरे बाबा कष्ट हजार
सुन लो इस दुखिया की पुकार ........

ससुर मेरा मुझे बाँझ बतावे घर से काढ़े बाहर
विपत घनी मैं बाबा मोहन आयी तेरे द्वार
रे बाबा आयी तेरे द्वार
झोली भर दे कृपा कर दे तू कर मेरा उद्धार
सुन लो इस दुखिया की पुकार ...........

बाबुल मेरा नाय बुलावे न कोई मेरी बात सुने
दुखिया रोवे तेरे द्वार पाई काया नै दिन रात घुने
रे हाँ काया ने दिन रात घुने
गुणे राम किशन रह सागर मगन करे देविंदर प्रचार
सुन लो इस दुखिया की पुकार ........

भजन गायक  : सुशिल शर्मा
निगरावठी पिलुखवा

श्रेणी
download bhajan lyrics (1543 downloads)