पिया जी मैं तो जाउंगी

पिया जी मैं तो जाउंगी,
मईया के दर्शन को.....-4

सांस से मैंने पूछ लिया है,
ससुर से मैंने पूछ लिया है,
देवर को... लेके जाउंगी,
मईया के दर्शन को,
पिया जी मैं तो जाउंगी,
मईया के दर्शन को.......

जेठ से मैंने पूछ लिया है,
जेठानी से मैंने पूछ लिया है,
देवरानी... संग जाउंगी,
मईया के दर्शन को,
पिया जी मैं तो जाउंगी,
मईया के दर्शन को.......

चलो तुम साथ पिया जी मेरे,
मैं जोड़ु हाथ पिया जी तेरे,
मैं चुनरी... लेयाऊँगी,
मईया के दर्शन को,
पिया जी मैं तो जाउंगी,
मईया के दर्शन को.......

download bhajan lyrics (881 downloads)