अम्बे मईया को तू दिल से बुलाले

अम्बे मईया को तू दिल से बुलाले,
ज्योत मईया की तू दिल से जलाले,
माँ अम्बे आएगी, भवानी मईया आएगी।।

मन की मुरादे पूरी करके,
माँ मेरी दिखलाती है,
शेर सवारी करके देखो,
माँ मेरी दिखलाती है,
अम्बे मईया को तू दिल से बुलाले,
ज्योत मईया की तू दिल से जलाले,
माँ अम्बे आएगी, भवानी मईया आएगी।।

घर घर में गूंजे जयकारे,
शेरावाली मईया के,
दर्शन पाने दर पे आये,
ज्योतावाली मईया के,
अम्बे मईया को तू दिल से बुलाले,
ज्योत मईया की तू दिल से जलाले,
माँ अम्बे आएगी, भवानी मईया आएगी।।

download bhajan lyrics (711 downloads)