मेरी मईया दया करनाmeri mayia daya karna


मेरी मईया दया करना,
शरण में तेरे आयी हु,
मेरा कोई ना दुनिया में,
उम्मीदे लेके आयी हु,
मेरी मईया दया करना,
शरण में तेरे आयी हु।।

झूठे सारे रिश्ते है,
ये झूठे सारे नाते है,
यहाँ सब लोग मतलब के,
मुझे अपना बना लो माँ,
मेरी मईया दया करना,
शरण में तेरे आयी हु।।

है दर दर ठोकरे मईया,
जीवन में मैंने खायी है,
और ना मैं सहूंगी माँ,
मैं आशा लेके आयी हु,
मेरी मईया दया करना,
शरण में तेरे आयी हु।।

download bhajan lyrics (929 downloads)