मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया हैmayia tera parvat par dera kisne sajaya hai


मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है....-4

नंगे नंगे पैरों मां पांडव आए हैं,
आकर के मैया तेरा उसने भवन बनाया है,
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥

नंगे नंगे पैरों मां अर्जुन आया है,
आकर के मैया उसने तेरा चंवर ढुराया है,
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥

नंगे नंगे पैरों मां अकबर आया है,
आकर के मैया उसने तेरा छत्र चढ़ाया है,
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥

नंगे नंगे पैरों मां ध्यानू आया है,
आकर के मैया उसने अपना शीश चढ़ाया है,
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥

नंगे नंगे पैरों मां भक्त आए हैं,
आकर के मैया उनको तूने दर्श दिखाया है
मैया तेरा पर्वत पर डेरा किसने सजाया है॥

download bhajan lyrics (1032 downloads)