राधे मोहे प्यारी लगेradhe mohe pyari lage


ब्रज में बरसाना गांव, राधे मोहे प्यारो लागे
तेरी ऊंची हवेली सरकार, राधे मोहे प्यारी लगे॥

फुलवा तोड़न राधे आई बगियन में,
डाली झुकावे नंदलाल, राधे मोहे प्यारी लगे.
तेरी ऊंची हवेली सरकार....

साड़ी धुलन राधे आई जमुना पर,
चीर चूरावे नंदलाल, राधे मोहे प्यारी लगे.
तेरी ऊंची हवेली सरकार....

पनिया भरन राधे आई पनघट पर,
गगरी उठावे नंदलाल, राधे मोहे प्यारी लगे,
तेरी ऊंची हवेली सरकार....

गैया देखन राधे आई मधुबन में,
बंसी बजावे नंदलाल, राधे मोहे प्यारी लगे,
तेरी ऊंची हवेली सरकार....

सखियों संग राधे आई वृंदावन,
रास रचावे नंदलाल, राधे मोहे प्यारी लगे.
तेरी ऊंची हवेली सरकार....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1102 downloads)