मेरे घर आई मैया पर्वत को छोड़के

यह लहरी दार चुनरी सर पर मां ओढ़ के,
मेरे घर आई मैया पर्वत को छोड़के....

ब्रह्मा भी आए संग में विष्णु भी आए,
लक्ष्मी जी संग में आई बैकुंठ को छोड़के,
यह लहरी दार चुनरी.....

भोले भी आए संग में गणपति आए,
गौरा जी संग में आई पर्वत को छोड़के,
यह लहरी दार चुनरी.....

रामा भी आए संग में लक्ष्मण भी आए,
सीता जी संग में आई अयोध्या को छोड़के,
यह लहरी दार चुनरी.....

दाऊजी आए संग में कान्हा भी आए,
राधा जी संग में आई बृज मंडल छोड़के,
यह लहरी दार चुनरी.....

download bhajan lyrics (991 downloads)