बरसाना बसा लो के जी ना लगेbarsana basa lo ke jee na lage


लाडली जु बुला लो के जी ना लगे,
स्वामिनी जु बुला लो के जी ना लगे,
बरसाना बसा लो के जी ना लगे,
लाडली जु बुला लो के जी ना लगे.....

पहली भी लगाई मैंने,
अर्जी ये फर्जी तूने टाल दी,
कौन सो गुनाह मेरो,
चित में धरयो है अब निकाल जी,
अब की बारी ना टालो,
के जी ना लगे,
लाडली जु बुला लो के जी ना लगे......

कितने जनम हरिदासी,
और पूनम और गाएगी,
दे दो बरसाना,
अब छोड़ो तरसाना मर जाएगी,
कुंजो में छुपा लो,
के जी ना लगे,
लाडली जु बुला लो के जी ना लगे.....

लाडली जु बुला लो के जी ना लगे,
स्वामिनी जु बुला लो के जी ना लगे,
बरसाना बसा लो के जी ना लगे,
लाडली जु बुला लो के जी ना लगे.......

श्रेणी
download bhajan lyrics (1124 downloads)