भक्त सारे नाच रहे छम छम

भक्त सारे नाच रहे छम छम छम,
प्यारा सजा मैया जी का भवन......

अम्बे माँ के मंदिर की शान निराली,
खेल रही खुशिया माँ के आंगन,
भक्त सारे नाच रहे छम छम छम,
प्यारा सजा मैया जी का भवन.....

हरी हरी चुडिया है लाल लाल चुनरी,
लाल चुनरी में लगा है रेशम,
भक्त सारे नाच रहे छम छम छम,
प्यारा सजा मैया जी का भवन......

माँ के मुकुट में जड़े है हीरे मोती,
देखो चमक रहे है चम चम,
भक्त सारे नाच रहे छम छम छम,
प्यारा सजा मैया जी का भवन....

सारे मिल कर माँ को रिझाओ,
गाओ सब मिठे मिठे भजन,
भक्त सारे नाच रहे छम छम छम,
प्यारा सजा मैया जी का भवन.....

download bhajan lyrics (1025 downloads)