कन्हैया तेरी याद मेंkanhayia teri yaad me


मेरे उठे जिगर मे पीर कन्हैया तेरी याद में,
दिल कैसे दिखाऊं चीर कन्हैया तेरी याद में....

भूल गई मैं आना जाना तेरी याद मैं,
मोए कौन बंधावे धीर कन्हैया तेरी याद मैं,
दिल कैसे दिखाऊं चीर कन्हैया तेरी याद में,
मेरे उठे जिगर मे पीर कन्हैया तेरी याद में....

छोड़ दिया मैने खाना पीना तेरी याद में,
नैनो से बरसे नीर कन्हैया तेरी याद में,
दिल कैसे दिखाऊं चीर कन्हैया तेरी याद में,
मेरे उठे जिगर मे पीर कन्हैया तेरी याद में....

अरे छोड़ दिया मैने अपने पराए तेरी याद में,
मैने ओढ़ा जखनी चीर कन्हैया तेरी याद में,
दिल कैसे दिखाऊं चीर कन्हैया तेरी याद में,
मेरे उठे जिगर मे पीर कन्हैया तेरी याद में....

श्रेणी
download bhajan lyrics (1178 downloads)