मेरा एक साथी हैmera ek saathi hai


मेरा एक साथी है,
बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरे साथ मुरली वाला पास होता है,
मेरा एक साथी है,
बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

जब तक रहा अकेला बड़ा दुःख पाया है,
जब जब दुःख ने घेरा तो घबराया मैं,
इंसान दुनिया में,
कन्हैया का सहारा है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

सब कुछ बदल गया है उसके आने से
हिम्मत आ गयी है उसके समझने से…2
फँसा मैं जब जब भी,
उसी ने तो निकला है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

नयी नयी पहचान बदल गयी रिश्ते में,
बनवारी मेरा सौदा पट गया सस्ते में,
गिरा मैं जब जब भी,
उसी ने तो संभाला है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

जब जब दिल ये उदास होता है,
मेरे साथ मुरली वाला पास होता है,
मेरा एक साथी है,
बड़ा ही भोला भाला है,
मिले ना उस जैसा,
वो जग से निराला है॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1077 downloads)