सारी दुनिया से हम बेगाने है

सारी दुनिया से हम बेगाने है, हम मुरलीवाले के दिवाने हैं,
भक्ति मे रंगे परवाने हैं, हम मुरलीवाले के दिवाने है॥

कृपा सबपे करते श्याम, लाज सबकी बचाए,
शरण मे आऐ दीन दुखी को भव पार लगाए,
श्याम महिमा ये सारा जग जाने है,
हम मुरलीवाले के दिवाने हैं....

मुरलीवाले के आज दर पर भक्त सारे झूमे,
ऐसा रंग चढाया हर चिंता हम भूले,
श्याम के चरणों में अब तो ठिकाने हैं,
हम मुरलीवाले के दिवाने हैं....

सारी दुनिया से हम बेगाने है, हम मुरलीवाले के दिवाने हैं,
भक्ति मे रंगे परवाने हैं, हम मुरलीवाले के दिवाने है॥

श्रेणी
download bhajan lyrics (1063 downloads)